Andhra Pradesh: CM जगन मोहन रेड्डी पर हुआ हमला, रोड शो के दौरान फूलों की आड़ में फेंके गए पत्थर

Andhra Pradesh: CM जगन मोहन रेड्डी पर हुआ हमला, रोड शो के दौरान फूलों की आड़ में फेंके गए पत्थर

Andhra Pradesh: शनिवार (13 अप्रैल) की रात आंध्र प्रदेश के CM और वाईएसआरसीपी चीफ जगन मोहन रेड्डी पत्थरबाजी में घायल हो गए। अजीत सिंह नगर में जगन मोहन रेड्डी पर ये हमला हुआ है। रोड शो के दौरान हुए पथराव में सीएम रेड्डी को माथे पर चोट लगी है।

CM जगन मोहन रेड्डी पर हुआ हमला

एक अज्ञात शख्‍स ने विजयवाडा के सिंह नगर में बस यात्रा के दौरान CM जगन मोहन रड्डी पर पत्थर फेंक दिया था। CM बाईं आंख के ऊपर भौंह पर चोट आई हुई है। इस दौरान डॉक्टरों ने बस के अंदर ही उनका इलाज किया और इसके बाद CM ने फिर कैंपेन का पुन: शुरू कर दिया।

चोट पर लगाए गए टांके

शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख अपनी मेमंथा सिद्धम के तहत एक बस में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान CM की बायीं भौंह के ऊपरफेंका गया पत्थरलगा। मेडकिल रिपोर्ट के अनुसार, चोट की जगह पर दो टांके लगाए हैं। खबर के अनुसार, पास के एक स्कूल से पत्थर फेंका गया था। वहीं YSRCP के सदस्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह हमला TDP गठबंधन की साजिश है। पार्टी का मानना है कि इस तरह की TDP  प्रमुख और CM  चंद्रबाबू नायडू की घबराहट को दर्शाती है।

13 मई को होंगे मतदान

आंध्र प्रदेश में आगामी 13 मई को 175 विधानसभा सीटों और 25लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 2019में YSRCPने विधानसभा की 151सीटें पर जीत हासिल की थी। वहीं, 22लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्‍य में इस बार TDP, BJP और जन सेना के बीच गठबंधन हैं। यह YSRCP के लिए बहुत बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

Leave a comment