Search KhabarFast

Press ESC to close

सामाजिक बीमारी है सनातन...HIV से की तुलना, उदयनिधि के बाद DMK के ए राजा का विवादित बयान

सामाजिक बीमारी है सनातन...HIV से की तुलना, उदयनिधि के बाद DMK के ए राजा का विवादित बयान

A Raja Remarks On Sanatana Dharma: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर बवाल अभी भी जारी है। इस विवाद में डीएमके नेता ए राजा की भी एंट्री हो गई है। ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की है। उन्होंने कहा कि सनातन एक सामाजिक बीमारी है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे एक कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा खतरनाक बताया।

उदयनिधि स्टालिन ने अपने संबोधन में कहा था, "इस सम्मेलन का शीर्षक बहुत अच्छा है। आपने 'सनातन विरोधी सम्मेलन' के बजाय 'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' का आयोजन किया है। इसके लिए मेरी बधाई। हमें कुछ चीज़ों को ख़त्म करना होगा।''''हम उसका विरोध नहीं कर सकते। हमें मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना वायरस इत्यादि का विरोध नहीं करना चाहिए।"

सनातन उन्मूलन सम्मेलन का आयोजन किया गया

दरअसल, बीते शुक्रवार यानी एक सितंबर को मार्क्सवादी पार्टी से जुड़ा संगठन तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक और कलाकार संघ की ओर से चेन्नई के कामराजार एरिना में सनातन उन्मूलन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेते हुए उदयनिधि स्टालिन ने भारतीय मुक्ति संग्राम में RSSका योगदान शीर्षक से व्यंग्यचित्रों वाली एक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने सनातन धर्म और बीजेपी को लेकर भी भाषण दिया था।

‘हमें इसका उन्मूलन करना चाहिए’

उन्होंने आगे कहा, "हमें इसका उन्मूलन करना चाहिए। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। तो पहली चीज़ यही है कि हमें इसका विरोध नहीं करना है बल्कि इसका उन्मूलन करना है। सनातन समानता और सामाजिक न्याय के ख़िलाफ़ है। इसलिए आपलोगों ने सम्मलेन का शीर्षक अच्छा रखा है। मैं इसकी सराहना करता हूँ।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assam Legislative Assembly Elections 2026: सीएम हिमंत बिस्व कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की थी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, "कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, एक दिल्ली में, एक गुवाहाटी में की। आम तौर पर, जब आप किसी खास मुद्दे को फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने उठाते हैं, तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लगती है। बेशक, नए BNS में एक कॉरेस्पोंडेंस प्रोविज़न है।

Rift In AAP:'यह एक छोटा से ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी...' राघव चड्ढा का AAP पर निशाना जारी

AAP vs Raghav Chadha:आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा में जारी घमासमा अभी थमा नहीं है। लगातार दूसरे तीन राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। करीब 3 मिनट के वीडियो के जरिए राघव चड्ढा ने AAP के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है।

West Bengal Election:'चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा', कूचबिहार में ममता के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

PM Modi Lashesh Out On CM Mamta:पश्चिम बंगाल में सियासी पार चढ़ने लगा है। पीएम मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast