Search KhabarFast

Press ESC to close

अमरोहा में परिवार को नशा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, 5 अप्रैल को होनी थी बेटी की बिदाई

अमरोहा में परिवार को नशा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, 5 अप्रैल को होनी थी बेटी की बिदाई

Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने लोगों को बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिला दी। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक परिवार को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और फिर परिवार की बेटी को अपने साथ ले भागी। जानकारी के अनुसार, यह मामला एक किसान के परिवार का है। किसान ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी और पांच अप्रैल को बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

कब हुई थी ये घटना

घटना 29 मार्च की रात करीब 8 बजे हुई। आरोप है कि गांव के ही रिजवान और उसका दोस्त जुनैद परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने योजना के तहत बेटी के साथ मिलकर पूरे परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद किसान सहित सभी परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। रात में जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से परिवार के सभी बेहश सदस्यों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेटी हो गई थी गायब

होश आने पर किसान ने अपनी बेटी को गायब पाया। काफी तलाश के बाद पता चला कि रिजवान ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया, जिसमें जुनैद की भूमिका रही। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इस मामले ने लोगों को अमरोहा के बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिला दी थी, जिसमें पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हालांकि इस बार किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घटना ने इलाके में खौफ फैला दिया।

पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि पुलिस ने रिजवान और जुनैद के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि प्रेम संबंधों में धोखे और साजिश परिवारों के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के होटल में खौफनाक वारदात, पिता ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; फिर की खुदकुशी की कोशिश

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक होटल में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। आरोपी पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

Ishan Porel Arrested:दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय क्रिकेटर को मंगलवार यानी 11 अगस्त को सुबह-सुबह हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन संबंध के आरोप से जुड़े मामले में हुई है।

नोएडा के पीजी में असम की युवती के शव मिलने सनसनी, कमरे के अंदर लहूलुहान मिली लाश

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा के बरौला गांव स्थित एक पीजी में असम की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई है।युवती की लहूलुहान लाश पीजी की पहली मंजिल पर रहने वाले युवक के कमरे से बरामद हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast