
BJP Manifesto 2024: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह महाराष्ट्र के पूर्व विकास का संकल्प पत्र हैं। हम प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें? क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे जी के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में है। बीजेपी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।
महाराष्ट्र में पहली AI यूनिवर्सिटी बनाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में पहली AI यूनिवर्सिटी बनाएंगे। पांच साल में 25 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। वृद्धा पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 करेंगे। सोयाबीन के किसानों के लिए कई बड़ी योजनाएं लेंगे। महाराष्ट्र के किसानों का कर्जा माफ करेंगे। धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर कानून लाया जाएगा। महाराष्ट्र में जब जब अघाड़ी की सरकार आती है यह राज्य पीछे चला जाता है। शरद पवार जो वादे करते हैं वह हकीकत ये किलोमीटर दूर है। शरद पवार यूपीए में मंत्री थे, उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए क्या किया?
आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि उलेमाओं के एक संगठन ने अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की मांग की और कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोला ने इसे स्वीकार किया। क्या महाराष्ट्र के लोग अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का अधिकार मुसलमानों को देने के पक्ष में हैं? हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। हालांकि, कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आरक्षण का वादा किया था और लोगों को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए।
BJP के वादे में क्या-क्या?
Leave a comment