Search KhabarFast

Press ESC to close

अमित शाह ने गुजरात में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘हम देश के लिए मर नहीं सकते....

अमित शाह ने गुजरात में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘हम देश के लिए मर नहीं सकते....

Amit Shah: देश भर में 15 अगस्त को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसी सिलसिले में देश में हर घर तिरंगा अभियान 2.0 की शुरुआत हुई है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा शाह ने गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ हाउसिंग एंड एस्टेट डेवलपर्स द्वारा आयोजित क्रेडाई सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

हर घर तिरंगा’ अभियान पर कही ये बात

अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए कहा,आजादी के 75साल हो गए हैं। हम देश के लिए मर नहीं सकते क्योंकि देश पहले ही आजाद हो चुका है, लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने  2022के स्वतंत्रता दिवस को याद करते हुए कहा कि ऐसा कोई घर नहीं था जहां पर तिरंगा न फहराया गया हो।’अमित शाह नेआगे कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना जगाने की कोशिश की। 15 अगस्त 2023 को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन होगा। लेकिन इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा है कि 15 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2047 तक हम ‘आजादी का अमृत काल’ मनाएंगे…आजादी के 75 साल से लेकर 100 साल तक हम भारत को हर क्षेत्र में महान बनाने के लिए जिंदा रहेंगे…वहींविशाल तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जोश देखने को मिला।

किया था परियोजनाओं का उद्घाटन

बताते चलें, गृह मंत्री ने शनिवार को गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अमित शाह ने गुजरात के कच्छ में हरामी नाला क्रीक और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा निगरानी चौकी (BOPs) का भी निरीक्षण किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News:एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही।

रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

Jyoti-Alok Maurya Reunion: उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद आखिरकार सुखद मोड़ लेते हुए समाप्त हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast