अमेरिका में बैन रहेगा TikTok! US सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से चीन को लगा तगड़ा झटका

अमेरिका में बैन रहेगा TikTok! US सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से चीन को लगा तगड़ा झटका

TikTok Ban In America: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 17जनवरी को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अमेरिकी  कोर्ट ने TikTok बैन करने के कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह फैसला टिकटॉक और उसके यूजर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि यह प्लेटफॉर्म अमेरिका की लगभग आधी आबादी उपयोग करती है। इसी के साथ इससे उन लाखों यूजर्स पर असर पड़ेगा जो एंटरटेनमेंट, ई-कॉमर्स और विज्ञापन के लिए इस प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है TikTok

कोर्ट ने TikTok की मूल कंपनी ByteDance को शॉर्ट वीडियो ऐप को गैर-चीनी खरीदार को बेचने या रविवार 19जनवरी तक अमेरिका में इसे बंद करने का आदेश दिया है। बता दें, शुक्रवार को 9जजों ने सर्वसम्मति से यह फैसला सुनाया। जिसमें अमेरिकी कांग्रेस और अमेरिकी न्याय विभाग के बहुमत के साथ यह माना गया कि लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप 'अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' है।

यानी रविवार 19जनवरी से अमेरिका में कोई भी TikTok का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा और ना ही ये ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये प्रतिबंध कब तक लागू रहेगा। क्योंकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस ऐप को अमेरिका में चालू रखने के लिए इस मुद्दे का 'राजनीतिक समाधान' ढूंढ़ने का प्रयास करेंगे। बता दें, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार 20जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले भारत ने TikTok पर लगाया बैन

बात दें, सुरक्षा कारणों की वजह से भारत में पहले से ही TikTok पर बैन लगा हुआ है। देश की लगभग आधी आबादी, जिसमें से कई युवा उपयोगकर्ता हैं. TikTok ऐप की सफलता इसके परिष्कृत एल्गोरिदम में निहित है। जो उपयोगकर्ताओं को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर अनुकूलित वीडियो प्रदान करता है। लेकिन आपको बता दें, भारत में TikTok के बैन होने का सबसे ज्यादा फायदा YouTube Shorts और Instagram Reels को मिला हैं।

Leave a comment