Lewiston Shooting: एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला अमेरिका, 22 लोगों की मौत

Lewiston Shooting: एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला अमेरिका, 22 लोगों की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल गया है। जानकारी के अनुसार मेने राज्य के लेविस्टन शहर में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियों बरसा दी। इस हादसे में करीब 22 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 1 दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, ये घटना बुधवार रात की है। जब दो व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा कर जांच में गई है। वहीं घटना स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों की फोटो जारी की है। जिसमें एक आदमी बंदूक को अपने कंधे पर उठा कर एक प्रतिष्ठान में प्रवेश कर रहा है। लेकिन अभी इस फोटों की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए लोगों से अपने घर में रहने की अपील की है। साथ ही मेने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के एक प्रवक्ता ने लोगों से अपने घरों में दरवाजे बंद करके रहने का आग्रह किया हैं। साथ ही पुलिस ने लोगों से आरोपी की पहचान कर ने के लिए मदद भी मांगी है।

इस गोलीबारी कांड की जानकारी राष्ट्रपति को दी गई  

इस घटना की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी गई है। वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडेन इस गोलीबारी कांड के बाद हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Leave a comment