America firing: अमेरिका के स्कूल में हुई गोलीबारी, 1 की मौत, 2 घायल

America firing: अमेरिका के स्कूल में हुई गोलीबारी, 1 की मौत, 2 घायल

America News: लंबी छुट्टियों के बाद अमेरिका में स्कूल खुलते ही पहले दिन फायरिंग की घटना समाने आई है। यह घटना आयोवा शहर के एक हाई स्कूल की है। सुबह के समय पेरी हाई स्कूल में एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक, नववर्ष और क्रिसमस की छुटटियों के बाद अमेरिका में आज सभी स्कूलों को खोले गए है। वहीं आयोवा शहर के पेरी हाई स्कूल में एक व्यक्ति ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना में 2 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 2 छात्र और एक स्कूल स्टाफ भी शामिल हैं। वहीं हमलावर ने खुद गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच एजेंसियां घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।  

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किया गया बयान

इस घटना पर व्हाइट हाउस की तरफ से एक बयान जारी किया गयाहै। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन भी घटना पर लगातार नजर रख रहे हैं। साथ ही आयोवा के गवर्नर ऑफिस से लगातार संपर्क में बने हुए हैं। आपको बता दें कि आयोवा शहर में स्थित पेरी हाई स्कूल में कुल 1,785 छात्र पढ़ाई करते हैं। फायरिंग की घटना के बाद स्कूल को खाली करा दिया गया है। सभी बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं घटना स्थल पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें पहुंच चुकी है। पुलिस और जांच एजेंसियां इस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Leave a comment