
यूटा: अमेरिका के यूटा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामना आया है। जिसमें एक शख्स ने अपने पांच बच्चों, पत्नी और सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मे मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जिसमें सामने आया है कि 42 वर्षीय शख्स ने पहले अपने पांच बच्चों को गोली मारी और फिर पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया।
दरअसर यूटा के शहर हनोक में एक माइकल हाइट नाम के शख्स ने अपने पूरी परिवार को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर दी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। प्राथमिक जांच में पता चला कि परिवार के सभी सदस्यों की मौत गोली के कारण हुई है। बता दें कि माइकल हाइट ने अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। जिसने भी ये खबर सुनी हक्का-बक्का रह गया फिलहाल शख्स ने अपने ही परिवार की हत्या क्यों की इसकी जाचं की जा रहा है।
मृतकों में शख्स उसकी पत्नी, उसकी मां और दंपति के पांच बच्चे थे। इसमें चार से 17 साल के बीच की तीन लड़कियां और दो लड़के भी शामिल हैं। हनोक के मेयर जेफ्री चेसनट ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना स्पष्ट रूप से वैवाहिक संबंध टूटने के बाद हुई। उन्होंने कहा कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि (तलाक याचिका) 21 दिसंबर को दायर की गई थी और यह पत्नी द्वारा दायर की गई थी।
Leave a comment