
passenger boat overturned:अमेरिका के कैलिफोर्निया यात्रियों से भरी नाव पलट गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को बचाया गया। हादसे की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई जिसके बाद टीम ने तलाश शुरू की। लेकिन तब तक 8 लोगों की मौत चुकी थी। यह घटना रविवार को करीब 11:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, सैन डिएगो काउंटी में ब्लैक बीच के तट पर एक नाव पलट गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। सीएनएन ने अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि नाव पलटने के तुरंत बाद मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार एक व्यक्ति ने 911 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची।
वहीं बचावकर्मियों को उच्च ज्वार के कारण समुद्र तट तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी। बाद वहां पहुंचने के लिए घुटने से कमर तक गहरे पानी से गुजरना पड़ा। लाइफगार्ड्स ने शुरू में केवल 8 शव निकाल लिए है। विभाग के अनुसार, अग्नि-बचाव विभाग, सैन डिएगो पुलिस विभाग, अमेरिकी सीमा शुल्क, सीमा सुरक्षा और अमेरिकी तट रक्षक सहित कई एजेंसियां बचाव कार्यो के लिए मौके पर पहुंची।
Leave a comment