
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ के पवित्र गुफा के पास बादल फटने से 16 लोगों की जान चली गई वहीं 40 से ज्यादा लोग लापता है। हालांकि रेस्क्यू अभियान जारी है। अचानक बादल फटने से बाढ़ में कई लोग बह गए है। इस घटना के ऊपर हर जगह से दुख जताया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्टर ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
दरअसल गुफा के पास 12 वर्षों में तीन बार अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना हो चुकी है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बुरी तरह जान-माल का हानि हुई है। अचानक हुई इस घटना पर एक्टर अक्षय कुमार ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने ट्विट कर कहा कि 'बादल फटने के बाद अमरनाथ मंदिर में पवित्र गुफा के पास बालटाल में जनहानि पर गहरा दुःख हुआ। सभी की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना।
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा की शुरूआत 30 जुलाई से हुई थी। इस दिन शिव भक्त का अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ था। वहीं कल अमरनाथ के पवित्र गुफा में बादल फट गया। जिसकी वजह से वहां बाढ़ के हालत बन गए और बाढ़ में 16 लोगों का मौत हो गई जबकि 30-40 लोग लापता हो गए है। वहीं NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। तीन टीमें बचाव कार्य कर रही हैं, जिनमें लगभग 75 कर्मी हैं।
साथ ही सुरक्षा बल हर लापता व्यक्ति की खोज में जुटे हुई हैं। इस घटना के चलते कश्मीर के हेल्थ सर्विस डायरेक्ट्रेट की ओर से सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। कर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों के लिए सभी इंतजाम किए हैं। वहां 28 डॉक्टर, 98 पैरामेडिक्स, 16 एंबुलेंस मौजूद हैं। साथ ही एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद हैं।
Leave a comment