Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ पहुंचा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था, बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ पहुंचा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था, बाबा बर्फानी के किए दर्शन

अमरनाथ यात्रा आज यानी की 29 जून से शुरू हो गई है। इसके लिए यात्रा के लिए निकले तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा तक पहुंच गया है।बाबा बर्फानी के दर्शन भी हो गए हैं। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा पर निकल गए हैं। अमरनाथ यात्रा को स्वर्ग का द्वार कहा जाता है। हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार अमरनाथ यात्रा पर जरूर जाएं। लेकिन कई बार संभव नहीं हो पाता हैं।

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति अमरनाथ गुफा में बने शिवलिंग के दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा को करने से 23 तीथों का पुण्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में कहा गया है कि काशी में लिंग दर्शन और पूजन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य तीर्थ से हजार गुना अधिक पुण्य बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से मिलता है। यह भी मान्यता है कि इस यात्रा से सभी पाप धुल जाते है। इसलिए कठिन रास्तों के बाद शिव भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं।

इस तरह होता है शिवलिंग का निर्माण

गौरतलब है कि समुद्र तल से 3978 मीटर की ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा में शिव जी की शिवलिंग स्थित है। पवित्र गुफा 90 फीट लंबी और 150 फीट ऊंची है। ऐसी मान्यता है कि गुफा में जल की बूंद टपकती है, जिसकी वजह से शिवलिंग बनता है। चंद्रमा के घटने और बढ़ने के साथ बर्फ से बने शिवलिंग के आकार में परिवर्तन होता है और अमावस्या तक शिवलिंग धीरे-धीरे छोटा होता जाता है।

Leave a comment