Allu Arjun News: जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, पूरी रात जेल रहे अभिनेता

Allu Arjun News: जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, पूरी रात जेल रहे अभिनेता

Allu Arjun News: सुपरस्टर अल्लू अर्जुन पूरी रात जेल में रहने के बाद आज सुबह जेल से रिहा हो चुके है। अदालत द्वारा 14 दिन की रिमांड पर भेजे जाने के बाद कल उसे चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। बाद में उन्हें 50,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी थी। बता दें कि पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कल (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया गया था।

घर पहुंचे के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है। मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं उनके लिए करूंगा।

अभिनेता अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने कहा, "उन्हें उच्च न्यायालय से आदेश की प्रति मिली लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने आरोपी (अल्लू अर्जुन) को रिहा नहीं किया। उन्हें जवाब देना होगा। यह अवैध हिरासत है, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है।

बीती रात अल्लू अर्जुन मिल गई थी जमानत

बीते दिन अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। अभिनेता की जेल से रिहाई के बाद अब उनके फैंस और दर्शक खुश नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन की रिहाई पर उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक अल्लू अर्जुन को कल (13 दिसंबर) ही रिहा कर देना चाहिए था। उन्होंने जो किया वह सही नहीं था। हम कानूनी तरीके से आगे बढ़ेंगे।

Leave a comment