
Allu Arjun Gets BaIl: सुबह से मुश्किल में फंस अभिनेता अल्लू अर्जुन को शाम होते-होते राहत मिल ही गई है। बता दें कि हाईकोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
इससे पहले हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में भगदड़ की वजह से महिला की जान जाने की घटना में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले गई थी। इस पर एक्टर ने दुख जताया था। सूत्रों का कहना था कि पुलिस ने अल्लू अर्जुन को नाश्ता तक नहीं करने दिया और बेडरूम से उठा लिया।
मृतक महिला के पति ने दिखाया बड़ा दिल
अल्लू अर्जुन की पब्लिक रिलेशन टीम के द्वारा गई जानकारी के अनुसार, संध्या थिएटर में मची भगदड़ में जिस महिला की मौत हुई उनके पति ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो मुकदमा वापस लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं थी और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है जिसमें मेरी पत्नी की जान गई।
क्यों अल्लू अर्जुन हुए गिरफ्तार?
Leave a comment