ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, परिवार के साथ डेढ़ घंटे तक रखा गया खड़ा

ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर हुआ बुरा बर्ताव, परिवार के साथ डेढ़ घंटे तक रखा गया खड़ा

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर काफी बुरा बर्ताव किया गया है। बता दें कि इरफान पठान इन दिनों किक्रेट की कमेंट्री कर रहे है। वहीं एशिया कप के कमेंट्री पैनल का इरफान हिस्सा भी हैं। इसी के लिए इरफान पठान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट से दुंबई के लिए रवाना होने के लिए पहुंचे थे। जहां उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया है।

आपको बता दें कि 24 अगस्त को इरफान पठान अपने पूरे परिवार के साथ ही दुबई रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चा भी था।तो उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही उनके साथ बुरा बर्ताव भी किया गया। इरफान को चेक-इन काउंटर पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया। इस बात की पुष्टि खुद इरफान पठान की है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी।

इरफान पठान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि 'आज (बुधवार) मैं मुंबई से दुबई विस्तारा की फ्लाइट यूके-201 से रवाना हो रहा था. इसी दौरान चेक-इन काउंटर पर मेरे साथ बुरा बर्ताव किया गया। मेरी कन्फर्म टिकट में विस्तारा ने हेरफेर कर दिया। इस समस्या के समाधान के लिए मुझे काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़े रहना पड़ा. मेरे साथ पत्नी, एक 8 महीने और एक 5 साल का बच्चा भी था।

Leave a comment