Search KhabarFast

Press ESC to close

सालों बाद चमका अक्षय की किसमत का तारा, रिलीज के पहले ही दिन Housefull 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

सालों बाद चमका अक्षय की किसमत का तारा, रिलीज के पहले ही दिन Housefull 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Housefull 5 Review: ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की हर फिल्म ने दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का डबल डोज दिया है, और अब अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फैंस लंबे समय से इस हंगामेदार कॉमेडी का इंतजार कर रहे थे, जिसके पिछले चारों भाग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे। 6जून 2025को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही कलेक्शन के मामले में शानदार शुरुआत की है, और हर तरफ इसके मस्ती भरे अंदाज की चर्चा हो रही है।

पहले दिन 'हाउसफुल 5' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है! इस बार फ्रेंचाइजी ने एक अनोखा प्रयोग किया है, जिसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ रिलीज किए गए हैं। कॉमेडी का तड़का और मर्डर मिस्ट्री का रोमांच लिए ये फिल्म दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींच रही है। फैंस दोनों वर्जन देखने के लिए उत्साहित हैं, और मेकर्स का यह नया ट्विस्ट जबरदस्त हिट साबित हो रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 23करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया, जो ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले ‘हाउसफुल 4’ ने 19.08करोड़, ‘हाउसफुल 3’ ने 15.23करोड़, ‘हाउसफुल 2’ ने 12.19करोड़ और ‘हाउसफुल 1’ ने 10करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

चार साल बाद चमका अक्षय की किस्मत का तारा

'हाउसफुल 5' अक्षय कुमार के लिए एक बहुत लकी साबित हुई है। बिते कुछ दिनों से फिल्म की सफलता को लेकर एक्टर काफी स्ट्रगल कर रहे थे। अब चार साल बाद उनकी किसा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ओपनिंग दी है। 'हाउसफुल 5' चार सालों के बाद अक्षय के लिए एक नई उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। अब देखना ये होगा कि विकएंडस की छुट्टियां उनकी फिल्म के लिए क्या फायदा लेकर आएगी, ये देखने वाली बात होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

'मैं खुद से दूर हो गई, इसलिए...', रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा; इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया छोड़ने का बड़ा ऐलान किया है। अपने इमोशनल पोस्ट में रिया ने लिखा कि वह खुद से दूर होती जा रही थीं और अब उन्हें खुद को समय देने की जरूरत है। रिया के इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast