
OMG 2 Trailer Release : अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओमजी 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। रिलीज से पहले ही विवादों में रही इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे ।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है। ये एक आम आदमी कांति शरण मुदगल की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। कांति के किरदार में आपको पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे, जो भगवान शिव में पूरा विश्वास रखता है। उसके बेटे के साथ एक हादसा होता है जिसकी वजह से कांति देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है। अपने बेटे की शान की खातिर वह देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ता है और इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं। वहीं फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।फैंस अक्षय कुमार को भगवान शिव की भूमिका में देखने के लिए बेकरार हैं। उन्हें एक्टर का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये किरदार आएंगे नजर
ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को न्याय दिलाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कोर्ट में उनकी लड़ाई यामी गौतम के साथ होती है। वहीं अक्षय कुमार उनका हर कदम पर साथ दे रहे हैं। फिल्म के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर संदेश देने की कोशिश की गई है।फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं जो शिव भक्त का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इन दोनो के अलावा यामी गौतम, अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा, गोविन्द नामदेव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। ये केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल शाह और राजेश बहल के प्रोडक्शन बैनर तले बनी है।
Leave a comment