AJAB-GAJAB: भारत के इस मशहूर सोने के पान का जरूर करें सेवन, कीमत मात्र इतने रुपये

AJAB-GAJAB: भारत के इस मशहूर सोने के पान का जरूर करें सेवन, कीमत मात्र इतने रुपये

AJAB-GAJAB: आप लोगों ने कई महंगी से महंगी चीजों का सेवन किया होगा लेकिन क्या आपने कभी सबसे महंगे पान के बारे में सुना है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको उसी सबसे महंगे पान के बारे में बताते है। दरअसल इस पान का नाम है गोल्ड पान। खास तरह के इस पान के अंदर चांदी, तो बाहर सोना होता है और सोने के ऊपर लगा हुआ केसर इसके स्वाद को और कई गुना बढ़ा देता है।

लखनऊ में बनता है सोने का पान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना चौराहा स्थित राष्ट्रीय पान दरबार में आपको यह विशेष पान खाने के लिए मिलेगा। दरअसल इसके मालिक का कोरोना काल में कैटरिंग का धंधे ठप पड़ गया था जिसके बाद उन्होंने कुछ नया प्रयोग करने के बारे में सोचा और बना डाला गोल्ड पान। इस खास की कीमत 999 रुपये है। इस शाही गोल्ड पान को बनाने में आधा घंटा लगता है। इसके ऊपर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई है।

राष्ट्रीय पान दरबार दुकान में चॉकलेट पान, नवरत्न पान, मोदक पान, मीठा पान, रॉयल पान, मलाई पान, रेड चेरी पान, हैदराबादी पान, गुलाब पान, मोतीचूर चकनाचूर पान, सुल्तानी पान, जन्नत पान, कुल्फी पान, आइसक्रीम पान, ब्लैक फॉरेस्ट पान, चोकोबेरी पान, कुछ नहीं पान, बादामी पान, क्रंची पान, फ्रूटी पान, पिस्ताचो पान, कोहिनूर पान, हनी बादाम पान, ड्राई फ्रूट पान, अंजीर पिस्ता पान और ब्लूबेरी पान जैसे तमाम फ्लेवर वाले पान मिलते हैं।

Leave a comment