AI Impact Summit 2026: PM मोदी ने AI को बताया भारत के लिए बड़ा अवसर, AI को लेकर प्रधानमंत्री का बड़ा संदेश

AI Impact Summit 2026: PM मोदी ने AI को बताया भारत के लिए बड़ा अवसर, AI को लेकर प्रधानमंत्री का बड़ा संदेश

AI Impact Summit 2026राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से मुलाकात की थी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि "दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट में आपका हार्दिक अभिनंदन है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। यह सबसे बड़े टेक इनेबल्ड इकोसिस्टम का उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समिट का भारत में होना भारत के साथ ही पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है। मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग प्वाइंट आता है और वो सभ्यता की दिशा रिसेट करता है और वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है। उन्होंने कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है। इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "AI को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित कैसे बनाएं, संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं। यही इस ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट का मूल उद्देश्य है। उन्होंने ने कहा कि आइए AI को दुनिया की आम भलाई के तौर पर डेवलप करने का वादा करें। आज ग्लोबल स्टैंडर्ड बनाना एक बहुत ज़रूरी ज़रूरत है। डीपफेक और बनावटी कंटेंट खुले समाज को अस्थिर कर रहे हैं। डिजिटल दुनिया में, कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल भी होने चाहिए, जिससे लोगों को पता चले कि क्या असली है और क्या AI से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे AI ज़्यादा टेक्स्ट, इमेज और वीडियो बनाता है, इंडस्ट्री को वॉटरमार्किंग और क्लियर-सोर्स स्टैंडर्ड की ज़रूरत बढ़ती जा रही है।  इसलिए, यह ज़रूरी है कि यह भरोसा शुरू से ही टेक्नोलॉजी में बना रहे।

इस दौरानी पीएम मोदी ने AI के लिए MANAV विज़न पेश किया। MANAV का मतलब है इंसान।

MANAV का क्या मतलब?

M का मतलब है नैतिक और एथिकल सिस्टम.

A का मतलब है जवाबदेह शासन.

N का मतलब है राष्ट्रीय संप्रभुता.

A का मतलब है सुलभ और समावेशी.

V का मतलब है वैध और जायज़.

 

Leave a comment