Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का दिया गया था टास्क! कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का दिया गया था टास्क! कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

Terror Conspiracy Exposed:दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार यानी 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। आतंकी को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आतंकी को एक दिन की रिमांड पर भेजा है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने बड़ा खुलासा किया है। 

बताया जा रहा है कि रिजवान भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए काम कर रहा था। वह बम बनाने वाली सम्रागी जुटा रहा था। इसके अलावा वह ISIS के लिए युवाओं की फौज तैयार करता था। फिलहाल आतंकी रिजावन से पूछताछ की जा रही है। 

कुशीनगर से किया गया गिरफ्तार

बता दें कि रिजवान को कुशीनगर से दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल थे। इतना ही नहीं उसे बम बनाने की ट्रेनिंग वीडियो कॉल के जरिए सीरिया से दी जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने बतायाक कि रिजवान पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट की तरफ से एक दिन की रिमांड मिलने के बाद और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

ISIS के लिए कर रहा था काम 

पुलिस की पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि रिजवान विदेश में मौजूद ISIS आतंकी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था। इसके साथ वह कुशीनगर में बम बनाने की सम्रागी जमा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि रिजवान को भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का लक्ष्य दिया गया था। 

इससे पहले उत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आतंकियों ने खुलासा किया था भारत के कई महत्वपूर्ण स्थलों को निशाना बनाने की योजना थी। साथ वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजा जा रहा था।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में अजब-गजब! बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने बांटे लड्डू, जमकर बजाए गए ढोल-नगाड़े

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार बेटी के तलाक होने पर जश्न मना रहा है। उसके गले में माला पहनाई गई, मिठाई खिलाई, परिवार के लोग डांस कर रहे हैं और पिता भी खुशी से झूम रहे हैं।

व्यापारी से 32 करोड़ा का सोना लूटा, कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित खगौल में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बदमाशों ने लूट का एक नया तरीका अपनाते हुए दिनदहाड़े करोड़ों का सोना लूट लिया। जानकारी के मुताबिक,दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खगौल ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यापारी से 17 किलो सोना लूट लिया। लूट की गई सोने की कीमत 32 करोड़ रुपए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast