Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान की राजधानी फिर दहली...तेहरान में बमबारी से 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

ईरान की राजधानी फिर दहली...तेहरान में बमबारी से 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

Tehran Airstrike: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष सोमवार 6 अप्रैल 2026 को और तीव्र हो गया। ईरानी मीडिया के अनुसारतेहरान के दक्षिण-पश्चिम में इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। साथ ही तेहरान स्थित प्रतिष्ठित शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में भी बमबारी हुईजिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला 

ईरानी समाचार एजेंसियों की मानें तो सोमवार सुबह हुए इस हमले में इस्लामशहर के एक आवासीय भवन को निशाना बनाया गया। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हैलेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। शरीफ यूनिवर्सिटी पर हुए हमले में कैंपस के आसपास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण साइट को भी नुकसान पहुंचा है। विश्वविद्यालय पहले से ही युद्ध के कारण ऑनलाइन क्लासेस चला रहा था।

ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम 

ईरानी अधिकारियों ने इन हमलों को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई बताया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने तेल निर्यात के इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को बंद रखा तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों पर बड़े पैमाने पर हमले करेगा।

ईरान के सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांड ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका या इजरायल ने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखे तो क्षेत्रीय तेल सुविधाओं और नागरिक ठिकानों पर हमले बढ़ाए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Iran Airlines: 23 सितंबर से दुनिया भर में बंद होगी ईरान की फ्लाइ, एयरलाइंस को लेकर अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर अब ईरान की एयरलाइंस पर बड़ी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि इस सप्ताह से ईरानी एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

'भारत को UNSC का स्थायी सदस्य बनना चाहिए', यूरोप के चार देशों ने इंडिया का किया खुलकर समर्थन

India permanent member UNSC: भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की लंबे समय से चली आ रही मांग को मध्य यूरोप के चार देशों से नया समर्थन मिला है। पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य सहित विसेग्राड समूह (वी4) देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किए जाने का समर्थन किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast