Search KhabarFast

Press ESC to close

व्यापारी से 32 करोड़ा का सोना लूटा, कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

व्यापारी से 32 करोड़ा का सोना लूटा, कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित खगौल में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बदमाशों ने लूट का एक नया तरीका अपनाते हुए दिनदहाड़े करोड़ों का सोना लूट लिया। जानकारी के मुताबिक,दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खगौल ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यापारी से 17 किलो सोना लूट लिया। लूट की गई सोने की कीमत 32 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि पीड़ित महेश राजकोट से अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस के जरिए सोना लेकर दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह स्टेशन से ऑटो द्वारा पटना के बाकरगंज जा रहा था। वहीं, बाकरगंज जाने के दौरान रास्ते में एक बेलोनो कार और दो बाइक पर सवार 7-8 अपराधियों ने उन्हें रोका। सभी अपराधी कस्टम अधिकारी के वेश में थे और सफेद शर्ट और नीचे खाकी पैंट पहने हुए।

शातिर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम 

अपराधियों ने अपनी चालाकी दिखाते हुए जांच के नाम पर महेश से उनका बैग मांगा और देखते ही देखते सोना से भरा बैग लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस ने एक पुलिस स्टिकर लगी बेलोनों कार और दो बाइक को बरामद किया है। जिनका इस्तेमाल अपराधियों ने लूट के दौरान किया था। 

घटना पर पुलिस ने क्या कहा 

खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि अभी तक पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद ही साफ हो पाएगा कि कितने की लूट हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोना व्यापारी राजकोट से आ रहे थे और  दानापुर स्टेशन उतर ऑटो से पटना के बाकरगंज जा रहे थे। तभी खगोल फ्लाईओवर के पास बाइक और फोर व्हीलर से पहुंचे बदमाशों ने खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर बैग चेक करने की बात कही और बैग मिलते ही लेकर फरार हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में अजब-गजब! बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने बांटे लड्डू, जमकर बजाए गए ढोल-नगाड़े

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार बेटी के तलाक होने पर जश्न मना रहा है। उसके गले में माला पहनाई गई, मिठाई खिलाई, परिवार के लोग डांस कर रहे हैं और पिता भी खुशी से झूम रहे हैं।

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का दिया गया था टास्क! कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

Terror Conspiracy Exposed:दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार यानी 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। आतंकी को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आतंकी को एक दिन की रिमांड पर भेजा है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने बड़ा खुलासा किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast