संजौली के बाद हिमाचल के नेरवा में लोगों का सड़क पर प्रदर्शन , सरकार के पास सिर्फ दस दिन का समय

संजौली के बाद हिमाचल के नेरवा में लोगों का सड़क पर प्रदर्शन , सरकार के पास सिर्फ दस दिन का समय

Himachal Mosque Row: हिमाचल प्रदश के संजौली से उठी मस्जिद विवाद अब पूरे प्रदेश में फैलती नजर आ रही है। अब प्रदेश के नेरवा में लोग सड़क पर उतर चुके हैं। करणी सेना और हिन्दुओं संगठनों ने गुरुवार यानी 19सितंबर को जमकर प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठनों से नेरवा में रैली निकाली और नारेबाजी की। अब एक बार फिर सीएम सूक्खू को लोगों ने सोचने पर मजबूर कर दिया है।      

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अवैध मस्जिदों को लेकर गुस्सा जाहिर किया। साथ ही विशेष समुदाय के लोगों की जांच न होने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि नेरवा उत्तराखंड से सटा हुआ है। लोगों ने कहा कि नेरवा में अवैध घुसपैठ हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वक्फ बोर्ड को खत्म करने की मांग की। स्थानीय लोग ‘देवभूमि जिंदाबाद’अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे बड़ी लड़ाई है’ जैसे नारे लगाए।                           

व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी              

हिन्दू संगठन के आग्रह पर सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मस्जिद की तरफ बढ़ने की कोशिश की गई लेकिन, पुलिस ने रोक दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी औप पुलिस के बीत धक्का-मुक्की होती रही। जिसके बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने रोक, टोको और ठोके का नारा दिया। प्रदर्शन के दौरान हिन्दू नेता कमल ने कहा कि प्रदेश भऱ में आरटीटी अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हिमाचल में आरटीटी अभियान चल रहा है।

हिन्दू संगठन का सरकार को अल्टीमेटम

शिमला से 111 किलोमीटर दूर हुए प्रदर्शन में हिन्दू संगठनों ने कई बड़े फैसले भी लिए। हिमाचल में रह रहे अवैध घुसपैठियों का बहिष्कार करने का फैसला किया गया है। संगठन ने ऐलान किया कि लोगों को बिना वेरिफिकेशन के दुकानें नहीं दी जाएगी। उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। उनसे किसी तरह का सामान नहीं खरीदा जाएगा। गांव-गांव में एनआरसी लागू किया जाएगा। साथ ही हिन्दू संगठन ने सरकार को अल्टीमेटम भी दे दिया है। संगठन ने कहा कि 10 दिनों के अंदर बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर नेरवा में दोबार उग्र प्रदर्शन होगा।     

Leave a comment