
Andre Russell retired: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस खबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। उनका आखिरी मुकाबला 23 जुलाई 2025 को जमैका के सबीना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती दो मुकाबलों में ऑलराउंडरआंद्रे रसेल खेलेंगे। बता दें किजमैका रसेल का होम ग्राउंड है।
7 महीने बाद भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जा रहा है। रसेल के इस फैसले से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि रसेल का रिकॉर्ड का भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों में शानदार प्रदर्शन रहा है। बीते कुछ दिनों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले टी-20 स्टार प्लेयर निकोलस पूरन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
होम ग्राउंड में खेलेंग आखिरी मुकाबला
आंद्रे रसेल ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को बताया, वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।कोच डैरेन सैमी ने उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रसेल की विदाई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में होगी, जो उनके गृहनगर जमैका में खेले जाएंगे।
एक नजर रसेल के सफर पर
रसेल, जो 2019 से केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेल रहे हैं, ने 84 टी20 मैचों में 1,078 रन बनाए और 61 विकेट लिए। वह 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। रसेल ने एकमात्र टेस्ट 2010 में और 56 वनडे खेले, जिनमें आखिरी 2019 में था।
Leave a comment