
Vikas Sethi: टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर विकास सेठी का रविवार 8 सितंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्होंने टीवी सीरियल'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा' और'कसौटी ज़िंदगी की' जैसे फेमस सुपरहिट शो किए हैं।
एक्टर के निधन से पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। डॉक्टर ने बताया कि रात में दिल का दौरा पड़ने से नींद में ही उनका निधन हो गया। आश्चर्य की बात है कि बीते कुछ सालों में हार्ट अटैक से कई सेलेब्स की मौत हो चुकी है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर किन कारणों से नींद में हार्ट अटैक आते है।
हार्ट अटैक आने का सबसे बड़ा कारण है कोलेस्ट्रॉल
खराब लाइफस्टाइल से आता है हार्ट अटैक
खराब लाइफस्टाइल की वजह से आज के युवाओं का दिल लगातार कमजोर हो रहा है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 2015 तक भारत में लगभग 6.5 करोड़ लोग हृदय रोग से पीड़ित थे। इनमें से करीब 2.5 करोड़ लोग 40 साल या उससे कम उम्र के हैं।
क्या कहती है WHO की रिपोर्ट?
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 10 वर्षों में हृदय रोग से होने वाली मौतों की संख्या में 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2019 में दुनिया भर में दिल की बीमारियों से करीब 1.80 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है।
Leave a comment