Badlapur Rape Case: आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीन कर की आत्महत्या की कोशिश, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Badlapur Rape Case: आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीन कर की आत्महत्या की कोशिश,  एक पुलिसकर्मी भी घायल

Badlapur Rape Accused Shot Dead: महाराष्ट्र के बदलापुर यौन शोषण केस के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे ने सोमवार को पुलिस पर फायरिंग कर दी। शिंदे को पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था तभी उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने पुलिस का रिवॉल्वर छीनी और गोली चला दी। उसे रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

कैसे लगी गोली?

दरअसल, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि अक्षय को गोली लगी कैसे है। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रांजिट रिमांड पर ले जाते समय आरोपी ने वैन में पुलिसकर्मी की बंदूक छीनी और आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ एक पुलिसकर्मी को भी गोली लग गई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीनी और पुलिस पर तीन राउंड फायर किया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और आरोपी को गोली लगी।

17 अगस्त को आरोपी हुआ था गिरफ्तार

मुंबई के बदलापुर में 12और 13अगस्त को एक स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम कर रहे अक्षय शिंदे पर दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। पीड़िता ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। तब जाकर ये मामला सामने आया। इस मामले को लेकर भारी बवाल हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने करीब 10घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था। बता दें कि 17 अगस्त को यौन उत्पीड़न के आरोप में अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

Leave a comment