Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में AAP का आज विरोध प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का करेंगे घेराव

Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में AAP का आज विरोध प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का करेंगे घेराव

Arvind Kejriwal Arrested: बीती रात दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया। वहीं, आज देश भर में आम आदमी पार्टी (AAP) देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसका ऐलान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किया।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक चलती रहेगी।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, "देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद आनन-फानन में दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। आज देश में इस बात का ऐलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के ख़िलाफ़ कोई बोलने की जुर्रत करेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों की गिरफ्तारी है। देश के संविधान से मोहब्बत करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट इस देश के लोकतंत्र की रक्षा करेगा- आतिशी

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा, "हमने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी लगाई है। कल सुबह सुप्रीम कोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस देश का सुप्रीम कोर्ट इस देश के लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

जेल से चलेगी सरकार- आतिशी

AAP नेता आतिशी ने कहा, "हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।

Leave a comment