
Wife Murders Husbands: महाराष्ट्र के नागपुर से खौफनाक वारदात सामने आई है। जिसको जानने के बाद आप सकते में जाएंगे। यहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।महिला और उसके पति ने ऐसे समय पर इस घटना को अंजाम दिया, जब उसका लकवाग्रस्त पति बेड पर सो रहा था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तकिया से गला दबाकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में इस मौत को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश भी की गई।
13 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, दिशा राटेके (30) और चंद्रसेन रामेटेके (38) की शादी 13साल पहले हुई थी। इस दंपती की दो बेटियां और एक छह साल का बेटा है। लगभग दो साल पहले पति को लकवा मार दिया था, जिसके बाद वह बिस्तर पर ही पड़ गए थे। घर चलाने के लिए दिशा पानी के डिब्बे बेचा करती थी। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही से पति अक्सर अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। करीब दो महीने पहले दिशा की जान-पहचान मकैनिक आसिफ इस्लाम अंसारी से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
कुछ समय बाद चंद्रसेन रामेटेके को अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला, जिसके बाद दिशा राटेके ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की प्लानिंग की। शुक्रवार दोपहर को जब चंद्रसेन सो रहा था, इस दौरान ही दिशा ने आसिफ को बुलाया। उसने अपने पति को पकड़ा, इसके बाद आसिफ ने चंद्रसेन के चेहरे पर तकिया रखकर दबा दिया। इस वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई। शुरुआत में दिशा ने अपने पति की मौत को प्राकृतिक बताने की कोशिश की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कुछ और संकेत दिए। जिसके बाद दिशा ने पूरी बात बताई और अपना जुर्म कबूल किया।
Leave a comment