Search KhabarFast

Press ESC to close

दिलजीत दोसांझ की फिल्म शूटिंग के दौरान पटियाला में भारी बवाल, पूरा इलाका छाबनी में तब्दील!

दिलजीत दोसांझ की फिल्म शूटिंग के दौरान पटियाला में भारी बवाल, पूरा इलाका छाबनी में तब्दील!

Chaos During Film Shooting: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म शूटिंग के दौरान हंगामा हो गया। वह काफी समय से पटियाला में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने बॉर्डर की शूटिंग खत्म की है। अब डायरेक्टर इम्तियाज अली  के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं। लेकिन, पंजाब के पटियाला  में उस समय हालात खराब हो गए, जब 9 दिसंबर को दिलजीत की फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान विवाद उस वक्त हो गया, जब भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर तनाव फैल गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को तुरंत बीच में आकर शांत करना पड़ा। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम ने आसपास की दुकानों के बाहर उर्दू में लिखे बोर्ड लगा दिए थे। वहींस सेट तैयार करने के दौरान पूरे इलाके को कुछ देर के बंद कर दिया गया था। 

क्यों हुआ विवाद?

वहां के स्थानीय दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस बात से नाराज होकर दुकानदारों और शूटिंग टीम के बीच बहस होने लगी। वहीं, बहस होते-होते बात बढ़ गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के साथ माहौल और भी ज्यादा बिगड़ गया। स्थानीय लोग दुकानें न खोल पाने और रास्ते बंद होने से नाराज दिखाई दिए, वहीं कुछ लोग फिल्म यूनिट के व्यवहार से भी खुश नहीं थे।, जिसके चलते वहां हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस ने मामला कराया शांत

मामला इतना बढ़ गया कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। जिसके बाद दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, इस इलाके में अक्सर शूटिंग के चलते बहस जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। इससे पहले भी दिलजीत की फिल्म सूरमा की शूटिंग के दौरान इस तरह का माहौल बन गया था। उस वक्त लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे महौल बिगड़ गया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके कारण कल रात पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां हुई। आज दिन में फिर से नए बादलों का निर्माण होगा जिसके असर से आज मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां होगी।

महिला आरक्षण बिल पर आज वोटिंग, उससे पहले पीएम मोदी का संदेश

PM Modi on Women's Reservation Bill: महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े बिलों में पर कल देर रात तक संसद में चर्चा हुई। तीनों बिलों पर चर्चा में कई सांसदों ने हिस्सा लिया। साथ ही लोकसभा स्पीकर महिला सांसदों की तारीफ भी की। इसी बीच शुक्रवार की सुबह महिलाओं के सम्मान में पीएम मोदी ने ट्वीट किया।हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें