
नई दिल्ली: दुनिया में 193 देशों को अंतराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। वहीं अलग-अलग देश में शादी की रीति-रिवीज से लेकर कानून तक अलग-अलग बने होते है। भारत की बात करें तो शादी को लेकर एक कानून बना हुआ जिसमें लड़का एक ही लड़की से शादी कर सकता है। अगर लड़के ने दूसरी शादी की तो उसके लिए सजा का प्रावधान भी है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जिसमें लड़के को दो लड़कियों से शादी करनी की पंरपरा है अगर लड़का ऐसा नहीं करता तो उसके खुलाफ कानूनी कार्रवाई करने के प्रावधान भी है।
दरअसल अफ्रीका महाद्वीप के देश इरीट्रिया में मर्दो को दो शादियां करना अनिवार्य है। ऐसा करने से मना करने पर उम्रकैद की सजा हो सकती है। महिलाएं भी पति को दूसरी शादी करने से नहीं रोक सकती वरना उनके खिलाफ़ भी कानूनी कार्रवाई होगी। इस अजीबोगरीब प्रथा के पीछे देश में महिलाओं की ज्यादा संख्या को वजह बताया जा रहा है। अगर कोई मर्द केवल एक पत्नी रखता है तो वो कानून का मुजरिम बन जाता है। हालांकि अफ्रीका महाद्वीप का देश एरिट्रिया अपने अजीबोगरीब प्रथा को लेकर आलोचना का शिकार होता रहा है।
लेकिन अपने देश के भीतर की समस्या को सुलझाने के लिए चौतरफा आलोचना के बाद भी कई देश ऐसे अजीब फैसले लेने और कानून बनाने को मजबूर होते ही है जो उन्हें अपनी जगह को बैलेंस करने के लिए ज़रूरी लगे। ठीक वैसे ही जैसे हर देश में विवाह नौकरी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सामान्य चीजों में भी उम्र का दायरा अलग अलग है। सजा और प्रावधान भी अलग अलग ही है।
Leave a comment