Manohar Gift In Prithla: पृथला के 9 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, विधायक नयनपाल रावत ने किया दो फीडर का उद्घाटन

Manohar Gift In Prithla: पृथला के 9 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, विधायक नयनपाल रावत ने किया दो फीडर का उद्घाटन

पृथला: हरियाणा के पृथला विधानसभा क्षेत्र के 9गांवों को आज बड़ी सौगात मिली है. जिसके तहत हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन एवं पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने दो फीडर का उद्घाटन कर बिजली आपूर्ति शुरू की है. गांव अलावलपुर पहुंचने पर वेयर हाउस के चेयरमैन का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है. नयनपाल रावत ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र एनसीआर में आता है. यहां के 9 गांवों को केवल 16 घंटे ही बिजली मिल पाती थी. अब इन गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. नयनपाल रावत ने कहा कि आने वाले 4 महीनों में नीचे लटक रहे चारों को भी हटा दिया जाएगा. जिससे किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो.   

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नयनपाल रावत ने हरियाणा में होने वाले बरोदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भी आड़े हाथों लिया है. नयनपाल रावत ने कहा कि चौटाला और हुड्डा ने राज भोगा था लेकिन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों के लिए तपस्या कर रहे हैं. प्रदेश में विकास के पहिये को काफी गति दी है. प्रदेश में सरकार लगातार विकास कर रही है और कोरोना वायरस को भी नियंत्रित करने के लिए भी अहम कदम उठा रही है. नयनपाल रावत ने कहा कि मनोहर सरकार लोगों को संसादन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बरोदा उपचुनाव में जेजेपी बीजेपी का जो भी प्रत्याशी मैदान में होगा वही चुनाव में जीतेगा. चुनाव के बाद हुड्डा को अपनी असलियत का  पता चल जाएगा.

 

Leave a comment