भारत के चार चिड़ियाघर और पांच पार्क एशियाई सूची में शामिल

भारत के चार चिड़ियाघर और पांच पार्क एशियाई सूची में शामिल

भारत के पांच एम्यूजमेंट पाको को एशिया की सूची में जगह मिली है। ये खुलासा ट्रैवेलर्स च्वाइस अवार्ड, 2015 की घोषणा करते हुए विश्व की सबसे बड़ी ट्रैवेल साइट ट्रिपएडवाइजर ने किया है। एशियाई सूची में बेंगलूरू स्थित वंडरला एम्यूजमेंट पार्क को छठे स्थान पर रखा गया है, कोच्चि स्थित वंडरला एम्यूजमेंट पार्क नौवें स्थान पर है, मुंबई के एडलैब्ज इमैजिका ने 18वें पायदान पर अपनी जगह बनाई है।

हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी 21वें स्थान और मुंबई स्थित एस्सेल वर्ल्ड 23वें स्थान पर है। पार्कों की तरह ही भारत के चिड़ियाघर भी एशियाई सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे है। इस सूची में मैसूर स्थित श्री चामाराजेन्द्र चिड़ियाघर सातवें स्थान पर है, भुवनेश्वर का नंदन कानन चिड़ियाघर 18वें स्थान पर है, दार्जिलिंग स्थित पद्मजा नायडू हिमालयी चिड़ियाघर 22वें स्थान पर रखा गया है और हैदराबाद स्थित नेहरू चिड़ियाघर 23वें स्थान पर है। वहीं वाटर पार्क के मामले में मुंबई स्थित वाटर किंगडम, एशिया सूची में भारत से जगह बनाने वाला एकमात्र वाटर पार्क रहा। वाटर किंगडम छठे स्थान पर रहा।

 

Leave a comment