
बीते दिन शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली, पर बुधवार को बाजार और बड़ी गिरावट के साथ खुले। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स कुल 140 अंकों की गिरावट के साथ 28,031.45 पर, तो वहीं निफ्टी भी 71.6 अंकों की गिरावट के साथ 8,439.20 पर खुला। ग्रीस संकट के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने भी ग्रीस संकट पर बोलते हुए कहा कि भारत आर्थिक द्रष्टिकोण से बहुत मजबूत है और भारत के बाजारों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। शेयर बाजार में बाजार खुलने के आधे घंटे के भीतर ही सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा गिर चुके है। सेंसेक्स 27 हाजर के नीचे पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 228.83 अंक गिरकर 27942.86 पर तो निफ्टी भी 82.70 अंक लुढ़क कर 8428.10 पर है।
ग्रीस की ना के बाद से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जरी है। सबसे ज्यादा गिरावट चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में देखी जा रही है वहां शेयर बाजार 4.78 फीसदी से भी ज्यादा गिर गया। होंगकोंग के शेयरों में भी 4.59 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। बीते कल की बढ़त के बाद जापान का निक्की भी बुधवार को पछड़ गया। अमेरिका के शेयर बाजार में हल्की उछाल देखने को मिल रही है पर पूरे यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट का दौर बना हुआ है।
Leave a comment