
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत में सबसे महंगा शहर बना हुआ है। दुनियाभर के महंगे शहरों की सूची में मुंबई को अमेरिका के डलास, जर्मनी के फैंकफर्ट और ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकुवर से भी ऊपर रखा गया है। मर्सर के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2015 के मुताबिक, रहने के लिहाज से अंगोला की राजधानी लुआंडा को लगातार तीसरे वर्ष दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया है।
सर्वे के मुताबिक, भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई 74वें पायदान पर है। तेज आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति और सेवा विस्तार के चलते इसकी रैंकिंग 66 पायदान च़़ढ गई है। वहीं, रैंकिंग में डलास 77वें, म्यूनिख 87वें, लक्जमबर्ग 94वें, फैंकफर्ट 98वें और वैंकुवर 119वें पायदान पर है। देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर मुंबई के बाद नई दिल्ली 132वें और चेन्नई 157वें पायदान पर है। वही, बेंगलुर 183वें और कोलकाता 193वें पायदान पर है। सर्वे में पांच महाद्वीपों के 207 शहरों को शामिल किया गया है। शीर्ष 10 सबसे महंगे शहरों में एशियाई शहरों का दबदबा है। इसमें हांग कांग (2), ज्यूरिख (3), सिंगापुर(4), जेनेवा(4) शामिल हैं। पाकिस्तान का कराची (205) सबसे सस्ते शहरों में है।

Leave a comment