
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। आज सेंसेक्स 84.01 अंकों की गिरावट के साथ 27447.40 पर और निफ्टी 36.6 अंकों की गिरावट के साथ 8,302.75 पर खुले।
करीब 195 शेयरों में तेजी रही, 448 शेयरों में गिरावट रही, 70 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। सेंसेक्स में टाटा मोटर्स में 6 फीसदी की गिरावट है जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, विप्रो, महिंद्रा ऐंड महिद्रा और वेदातां के शेयरों में भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
वहीं भेल के शेयरों में सबसे ज्यादा 1 फीसदी की तेजी आई है, इसके अलावा सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईटीसी और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है।
आज भारतीय रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 64.05 प्रति डॉलर पर खुला। मंगलवार को रुपया 63.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Leave a comment