
जम्मू कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक कथित मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने लाठी से हमला किया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम इतने ही लोग घायल हो गए।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहंची और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना जिले के अश्मुकाम इलाके में हुईहै। सभी छह घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से तीन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, सूत्रों ने मृतक व्यक्तियों की पहचान गुलाम नबी खादिम पुत्र असदुल्ला, हफीजा बेगम और मोहम्मद अमीन शाह के रूप में की, जो ऐशमुकम के निवासी थे। घायलों में एम अमीन वानी का पुत्र अब्दुल रहमान वानी और मोहम्मद यूसुफ का पुत्र मोहम्मद सुल्तान साका, सभी ऐशमुकम के निवासी शामिल हैं।

Leave a comment