
टीवी रियलटी शो बिग बॉस 9 में अब बारी है बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन की, जिसके लिए रणवीर सिंह बिग बॉस के घर में लेंगें एंट्री रणवीर सिंह जल्द ही टीवी शो बिग बॉस 9 में नजर आएंगे। रणवीर बिग बॉस के घर अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के लिए आएंगे। पिछले महीने फिल्म तमाशा का प्रमोशन करने के लिए दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस' के घर आई थी। लेकिन बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के लिए बाजीराव की मस्तानी उनके साथ नहीं होंगी, मतलब रणवीर सिंह के साथ दीपिका नहीं आएंगी।
बिग बॉस के घर में होने वाले टास्क हमेशा बहुत ही अलग होते है, इस बार भी घर के अंदर रणवीर अपनी पार्टनर को ढूंढते हुए नजर आएंगे, जहां घर की सभी फीमेल कंटेस्टेंट को रणवीर की मस्तानी बनने के लिए एक टास्क का सामना करना पड़ेगा। बिग बॉस का यह एपिसोड इस हफ्ते रविवार को दिखाया जा सकता है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में नजर आएंगे, इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, काशीबाई और दीपिका पादुकोण, मस्तानी का रोल प्ले कर रहीं है।

Leave a comment