Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? मनोज तिवारी के बयान से बिहार में हलचल

पवन सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? मनोज तिवारी के बयान से बिहार में हलचल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी का बड़ा और महत्वपूर्ण नेता बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने हर कार्यकर्ता की मेहनत को याद रखती है और जल्द ही पवन सिंह को उनकी मेहनत का सही सम्मान मिल सकता है। मंगलवार देर रात औरंगाबाद से लौटते समय मनोज तिवारी रोहतास जिले के डेहरी पहुंचे। यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

पवन सिंह को भी जल्द उनका हक मिलेगा- मनोज तिवारी

पवन सिंह को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मनोज तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने साफ कहा कि पवन सिंह केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई है और पार्टी उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं करेगी। तिवारी ने कहा कि बीजेपी में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है और पवन सिंह को भी जल्द उनका “हक” मिलेगा। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

बीजेपी की कार्यशैली पारदर्शी- तिवारी

इस दौरान मनोज तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कार्यशैली पारदर्शी है और पार्टी हमेशा देशहित को प्राथमिकता देती है। परिवारवाद के मुद्दे पर तिवारी ने नीतीश कुमार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद तब होता है जब कोई नेता अपने परिवार के लोगों को सत्ता में लाता है, लेकिन नीतीश कुमार के मामले में ऐसा नहीं है। 

इस दिन होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर तिवारी ने कोई नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री का बिहार के विकास में बड़ा योगदान रहा है और वे आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। मनोज तिवारी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासकर पवन सिंह को लेकर दिए गए संकेतों ने चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। अब सभी की नजर 10 अप्रैल पर टिकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast