HAPPY BIRTHDAY: आज है जावेद जाफरी का जन्मदिन

HAPPY BIRTHDAY: आज है जावेद जाफरी का जन्मदिन

बॉलीवुड के कॉमेडियन जावेद जाफरी का आज जन्मदिन है। जावेद न सिर्फ एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन है, बल्कि वह एक बेहतरीन डांसर भी है। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार की है। पिछले कुछ समय से जावेद फिल्मों में कम ही नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी बेटी अलाविया जाफरी अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। जावेद के तीन बच्चों में (दो बेटों और एक बेटी में) अलाविया सबसे बड़ी है। आपको बता दें कि जावेद को एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के रूप में पहचाना जाता है। फिल्म मेरी जंग में नेगेटिव रोल से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिससे उन्होंने दर्शको से खूब प्रशंसा बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। पिछले कुछ सालों में जावेद सलाम नमस्ते, ता रा रम पम, फायर, अर्थ और ब्लॉकबस्टर 3 इडियट में भी दिखाई दिए। कॉमेडियन जावेद जाफरी ने 2014 लोकसभा चुनावों से राजनीति में भी एंट्री की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और हार गए।

जावेद जाफरी के पिता जगदीप जाफरी एक मशहूर कॉमेडियन थे। उन्होंने फिल्म शोले और अंदाज अपना-अपना जैसे चर्चित फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में बेहतरीन काम किया था। इसके बावजूद जावेद ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए अपने पिता के नाम और प्रभाव का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया। जब जावेद जाफरी यंग थे, तो उनका अपने पिता से अच्छा संबंध नहीं था। उनको पिता जगदीप के जुआ खेलने और शराब पीने की लत पर बेहद गुस्सा आता था। उनके पिता ने एक बार शराब छोड़ दी थी, लेकिन बाद में फिर पीने लगे। इन्हीं आदतों के चलते जावेद पिता से नफरत करने लगे। लेकिन जैसे-जैसे जावेद बड़े हुए, उन्होंने पिता का सम्मान करना सीखा और अब दोनों के रिश्ते अच्छे है। 

 

Leave a comment