अपने नाम के आगे पहली बार देवगन लिखेंगी अभिनेत्री काजोल

अपने नाम के आगे पहली बार देवगन लिखेंगी अभिनेत्री काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपना नाम बदल रही हैं। काजोल अपने नाम के पीछे पति अजय देवगन का सरनेम लगाने जा रही है। बता दें कि काजोल ने आजतक कभी भी अपने नाम के पीछे किसी का भी सरनेम नहीं लगाया है। काजोल जब कुंवारी थी तब भी उन्होंने अपने नाम के पीछे अपने पिता या माता का सरनेम नहीं लगाया था। उन्हें आजतक काजोल के नाम से ही जाना जाता है।

काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी करने के बाद भी कभी पति का सरेनम इस्तेमाल नहीं किया लेकिन काजोल की आनेवाली फिल्म दिलवाले में स्क्रीन पर काजोल के नाम के साथ पति अजय देवगन का सरनेम नजर आएगा। अब काजोल का नाम काजोल देवगन हो जाएगा। दिलवाले में शाहरुख खान, वरूण धवन और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभायी है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

 

Leave a comment