
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने 1990 की अपनी एक्शन फिल्म घायल के सिक्वेल घायल वंस अगेन का पोस्टर जारी कर दिया था। अब फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी हुआ है जो कि उनके फैंस को पसंद आयेगा। पोस्टर में मजबूती से मुठ्ठी बांधे एक व्यक्ति के चोटिल बांह और उसे पकड़े चार बच्चे दिखाई दे रहे है। सनी ने शनिवार रात ट्विटर पर फिल्म का यह पोस्टर शेयर करते हुए अपनी इस आने वाली फिल्म के कहानी के अंश का जिक्र भी किया था। सनी ने ट्वीट किया था, देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ चार मासूम बच्चे। उनके बीच केवल एक व्यक्ति खड़ा है। सनी के डायरेक्शन में बनी घायल वंस अगेन अपने पहले संस्करण के आगे की कहानी को ही आगे बढ़ाएगी। खबर के मुताबिक, फिल्म मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के जीवन की एक सच्ची घटना पर आधारित है।

Leave a comment