Search KhabarFast

Press ESC to close

शहीद कोरोना योद्धाओं के परिवारों को सीएम रेखा गुप्ता ने सौंपे 1-1 करोड़ रुपये के चेक, भावुक होकर कहा – उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा

शहीद कोरोना योद्धाओं के परिवारों को सीएम रेखा गुप्ता ने सौंपे 1-1 करोड़ रुपये के चेक, भावुक होकर कहा – उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19महामारी के दौरान ऑन ड्यूटी अपनी जान गंवाने वाले छह सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेहद भावुक शब्दों में कहा कि यह केवल सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि दिल से निकली कृतज्ञता, संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। जब पूरी दुनिया डर और अनिश्चितता से जूझ रही थी, तब इन बहादुर योद्धाओं ने अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखा और बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की सेवा में जुटे रहे।

मुख्यमंत्री ने कोविड योद्धाओं के परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को संवेदनशीलता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये केवल अपने परिवारों के ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के नायक हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इन परिवारों के साथ हमेशा एक अपने परिवार की तरह खड़ी रहेगी और हर संभव सहयोग देती रहेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खासतौर पर उन मुश्किलों के बारे में भी जाना, जिनका सामना इन परिवारों को पिछली सरकार के समय करना पड़ा। फाइलों में देरी और अनुग्रह राशि समय पर न मिलने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और कई परेशानियां झेलनी पड़ीं। मुख्यमंत्री ने परिजनों से बात करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार ऐसे मामलों को अब सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगे किसी भी योग्य परिवार को मदद पाने के लिए बेवजह इंतजार न करना पड़े। मुख्यमंत्री के इन शब्दों से वहां मौजूद परिवारों के चेहरे पर थोड़ी राहत और भरोसे की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान छह कोविड योद्धाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। ये सभी कर्मी सरकार के विभिन्न विभागों जैसे एमसीडी, डीटीसी, दिल्ली जल बोर्ड, इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, एनडीएमसी एवं मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े थे। पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पतालों और टेस्टिंग सेंटरों में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। वहीं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के दौरान भी दिल्ली की बुनियादी सेवाएं पानी, सफाई और परिवहन निर्बाध रूप से चलती रहें।

सहायता राशि देने में हुई देरी पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सहायता राशि देने में हुई देरी पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि कोविड योद्धाओं के परिवारों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। यह आर्थिक मदद केवल एक सहारा है ताकि परिवारों को रोजमर्रा की परेशानियों में कुछ राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कोविड के कठिन समय को याद करते हुए कहा कि उस दौर में कई लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना कर्तव्य निभाया और समाज व सरकार की सेवा की। उन्होंने ऐसे सभी कर्मवीरों को श्रद्धा के साथ नमन किया। उन्होंने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट के एएसआई स्वर्गीय राधे श्याम के परिवार को भी एक करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई थी। मुख्यमंत्री ने द्वारका में एक दिवंगत बालक के परिवार को भी आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

अपना घर आश्रम’ को एक करोड़ रुपये की मदद

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकारों को सशक्त करते हुए दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) की सीएसआर पहल के अंतर्गत बुढपुर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया। यह राशि आश्रम के संचालन व्यय के लिए प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अपना घर आश्रम’ जैसे संस्थान निराश्रित एवं असहाय लोगों को आश्रय, भोजन, चिकित्सा और सम्मानजनक जीवन प्रदान कर समाज में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक संकल्प और भावना है। दिल्ली सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें