
Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप ने धरती को हिला दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4मैग्निट्यूड मापी गई। हालांकि, बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति की निगरानी की जा रही है। इसी बीच, सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया है, जो अभी भी प्रभावी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई बड़ा सुनामी प्रभाव नहीं पड़ता है तो चेतावनी जल्द हटाई जा सकती है।
भूकंप का केंद्र
USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरी मोलुक्का सागर में टेर्नाटे द्वीप के पास स्थित था। गहराई लगभग 35किलोमीटर बताई जा रही है, जो इसे अपेक्षाकृत उथला भूकंप बनाता है और इससे कंपन का प्रभाव ज्यादा महसूस हुआ। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:48बजे (WIT) यह भूकंप आया, जिससे उत्तर मालुकु और उत्तरी सुलावेसी के तटीय इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा।
सुनामी की चेतावनी जारी
भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) और BMKG ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। जारी की गई चेतावनी के अनुसार, भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। BMKG ने उत्तर मालुकु और उत्तर सुलावेसी के कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। कुछ जगहों पर 30 सेंटीमीटर तक की लहरें उठने की आशंका जताई गई।
Leave a comment