बिग बॉस के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे साहिल

बिग बॉस के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे साहिल

बिग बॉस सीजन 9 के पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी फिल्म स्टाइल में दिखे एक्टर साहिल खान की। खबरे ये भी हैं कि साहिल के बाद कीथ (जो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट है) की एक्स वाइफ समयुक्ता सिंह की भी बिग बॉस हाउस में एंट्री होगी। साहिल ने अपने बिग बॉस घर में एंट्री की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

साहिल हाल ही में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ 5 करोड़ रुपए का धोखा करने के कारण सुर्खियों में थे। आयशा ने साहिल के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया था जिसके बाद साहिल ने यह दावा किया था कि आयशा का उनके साथ एक्सट्रा मेरिटल अफेयर था। आयशा ने साहिल के दावों से इनकार करते हुए कहा कि साहिल गे (होमोसेक्सुअल) हैं तो उन दोनों का अफेयर हो ही नहीं सकता। बाद में साहिल ने यह भी कहा था कि वो दोनों की तस्वीरें भी दिखा सकते हैं जिससे यह साफ हो जाएगा कि वो गे नहीं हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि बिग बॉस घर में एंट्री के बाद एंटरटेनमेंट में इजाफा होगा। देखते हैं, साहिल उम्मीदों पर कहा तक खरे उतरते है।

 

Leave a comment