
रविवार रात को Bigg Boss कंटेस्टेंट रिमी शो में सबकेसामने रो पड़ी। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन के साथ मजाक किया था। सलमान ने मजाक में रिमी सेन को बिग बॉस के फिनाले का टिकट दिया था। जिसे देखकर रिमी के आंसू निकल पकड़े। आपको बता दें कि रिमी शो में रहना ही नहीं चाहती। वो बार-बार अपने को-कंटेस्टेंट्स से बोलती हैं कि वो घर जाना चाहती है। इसलिए रिमी फिनाले का टिकट देखकर रोने लगी।
शो में आने के बाद भी रिमी कई बार Bigg Boss से जाने की बात कह चुकीं है। रिमी ने तो Bigg Boss के अगले सीजन के ना आने तक की बात कही थी। रिमी के मुताबिक यह शो बंद हो जाना चाहिए। रिमी को लगता है कि अगर उन्हें फिनाले तक Bigg Boss के घर में रहना पड़ा तो वह सर्वाइव नहीं कर पाएंगी। सलमान ने घर वालों को प्रिंस की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाई, जिनमें वो बिग बॉस के घर की लड़कियों को झप्पी दे रहे है। सलमान ने प्रिंस की इन तस्वीरों को दिखाकर खूब खिंचाई भी की।

Leave a comment