सलमान की सगाई की खबरों को बहन अर्पिता ने किया सिरे से खारिज

सलमान की सगाई की खबरों को बहन अर्पिता ने किया सिरे से खारिज

अभिनेता सलमान खान और रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर की सगाई की खबरों से उनके फैंस शॉक्ड हो गए है। अचानक से आई ये खबरें इन दिनों सोशल मीडिया छाई पड़ी है। हालांकि सलमान खान की इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन उनकी बहन अर्पिता ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर की सगाई की खबरें इन दिनों चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई इन खबरों से उनके फैंस भी शाक्डप है। सबसे खास बात तो यह है कि सलमान खान और लूलिया वांतुर की सगाई की खबरों पर खुद सलमान भी चुप है। उनके परिवार की तरफ से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में अब इन खबरों को लेकर उनकी बहन अर्पिता खान आगे आई है। अर्पिता खान का कहना है कि सलमान खान की लूलिया से कोई सगाई नहीं हुई है। सगाई और शादी ये जिंदगी के बड़े फैसले वे छुपकर नहीं लेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान अर्पिता ने ट्वीटर पर ऐसी सभी खबरों का खंडन करते हुए लिखा, जो कुछ अखबार में या वेबसाइट पर छपता है उस पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।

गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर की सगाई की खबरें आ रही थी। रोमन मीडिया में ये खबरें काफी तेजी से चल रही थीं। वहां पर तो कहा जा रहा है कि रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर की पीआर ने इस बात का दावा भी किया था। इतना ही नहीं लूलिया के हाथों में सगाई की अंगूठी देखी गई थी। इसके साथ ही अगले साल उनकी शादी होने की खबरें भी आ रही थी। बतातें चले कि इससे पहले भी सलमान खान और लूलिया वांतुर की शादी की खबरें अर्पिता की शादी के समय भी आई थीं। जब सलमान खान ने लूलिया को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में अपने परिवार से मिलवाया था।

 

Leave a comment