जैकी चैन और सोनू सूद ने एक साथ किया डिनर

जैकी चैन और सोनू सूद ने एक साथ किया डिनर

अभिनेता सोनू सूद इस बात से काफी उत्साहित हैं कि उन्हें दिग्गज अभिनेता जैकी चैन के साथ डिनर का मौका मिला। बॉलीवुड अभिनेता ने अद्भुत डिनर के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता को धन्यवाद दिया। अभिनेता ने भारत-चीन की फिल्म कुंग फू योगा में अहम किरदार के लिए हस्ताक्षर किए है। हैपी न्यू ईयर के अभिनेता ने चैन और फिल्म के अन्य सदस्यों के साथ अपनी तस्वीर साझा की. सोनू ने फोटो पर  लिखा, जैकी का अद्भुत डिनर के लिए शुक्रिया। भारत में पिछले साल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। स्टैंली टॉग द्वारा निर्देशित कुंग फू योगा उसी का एक हिस्सा है। वर्तमान में एक्शन फिल्म की शूटिंग दुबई में चल रही है। इसकी शूटिंग बीजिंग में और भारत में भी होगी। 

Leave a comment