
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को प्यांर और स्नेलह देने के लिए धन्यववाद दिया है। प्रियंका के ट्विटर पर फैंस की संख्या एक करोड़ दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख हो गई है। प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुडी रहती है और समय-समय पर अपनी फिल्मोंग और अपने लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती है। प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो का लिंक पोस्टे करते हुए लिखा, आप सभी को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक और ट्विटर पर एक करोड़ 10 लाख फैंस आपका आभार।
प्रियंका इनदिनों अपने अमेरिकन टीवी सीरीयल क्वांटिको को लेकर खासा व्यरस्त3 है। भारत में यह सीरीयल 3 अक्टूबर से प्रसारित होगा। इसके अलावा हाल ही में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म जय गंगाजल का पहला पोस्टलर रिलीज किया गया है। इसके अलावा वे जल्द् ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी नजर आयेंगी।

Leave a comment