
अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलों में घर करनेवाली अभिनेत्री शबाना आजमी आज अपना 65वां जन्मलदिवस मना रही है। वे एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंेने हर किरदार को मन से जीया और रूपहले पर्दे पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। अभिनय के साथ वे सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय रही है। शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 को मशहूर लेखक और कवि कैफी आजमी और थिएटर अभिनेत्री शौकत आजमी के घर हुआ था। शबाना को अभिनय कला मां से विरासत में मिली थी। उनके जन्मथदिन पर जानें उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बाते...
1. शबाना आजमी ने सेंट जेवियर कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। उन्हों ने पुणे से एक्टिंग कोर्स भी किया है। उन्हों्ने अभिनेत्री जया भादुड़ी की फिल्मउ सुमन से प्रेरणा ली और अभिनय करने का मन बना लिया।
2. शबाना ने वर्ष 1973 में फिल्मे अंकुर से अपने अभिनय कला की शुरूआत की थी। इस फिल्मह ने उन्हेंप एक विशेष पहचान दिलाई।
3. फिल्म अंकुर के लिए उन्हेंर सर्वश्रेष्ठद अभिनेत्री का राष्ट्रीेय पुरस्का र मिला। अपनी पहली फिल्मु के लिए राष्ट्री य पुरस्का्र पाने के बाद इन्हों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
4. अर्थ, खंडहर और पार फिल्मोंु के लिए लगातार उन्हें वर्ष 1983 से 1985 तक सर्वश्रेष्ठं अभिनेत्री का राष्ट्रीिय पुरस्काोर मिला। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
5. शबाना आजमी को पांच बार राष्ट्रीाय पुरस्का र से सम्मा नित किया जा चुका है। यह एक अभिनेत्री के लिए सम्माान के साथ-साथ गर्व की बात है। उन्हों ने कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ व्यासवसायिक फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी।
6. उन्होंछने अपने अभिनय से साथ अलग-अलग प्रयोग किये। फिल्मा गॉडमदर में उनके किरदार ने एकबार फिर दर्शकों को हैरान होने पर मजबूर कर दिया। फिल्मा में उन्हों ने एक महिला डॉन की भूमिका निभाई थी। उन्होंकने मकड़ी, फायर और मासूम जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
7. शबाना आजमी ने मशहूर लेखक जावेद अख्त्र से शादी की है। जावेद अख्त र पहले से शादीशुदा थे लेकिन उन्हों्ने तलाक लेकर शबाना आजमी से शादी की। जावेद अख्त र का सहयोग मिलने के बाद आजमी का हौसला और बुलंद हो गया।
8. शबाना आजमी ने भावना, अमर अकबर एंथोनी, खंडहर, पार, गॉडमदर, स्वाामी, हम पांच, परवरिश जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
9. शबाना आजमी को चार बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मािनित किया जा चुका है। वहीं वर्ष 1988 में उन्हेंा पद्मश्री पुरस्कायर से भी सम्मा नित किया जा चुका है।
10. लगभग 120 हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री शबाना आजमी के अभिनय के कायल लोग आज भी है।
Leave a comment