
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह क्या फील करते है, वे कई प्लैटफॉर्म पर जाहिर कर चुके है। दीपिका के लिए वे बेहद प्रोटेक्टिव भी है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां रणवीर है, वहां दीपिका को सिक्युरिटी गार्ड्स की जरूरत नहीं है। दरअसल, बीते मंगलवार दीपिका और रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म बाजीराव मस्तानी का सॉन्ग गजानन.. लॉन्च किया। इवेंट से जब यह जोड़ी बाहर निकली तब फैन्स इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो गए। आलम यह हुआ कि दीपिका और रणवीर फैन्स से घिर गए। इस भीड़ से दीपिका को सेफली निकालने के लिए रणवीर उनके बॉडीगार्ड बन गए। फोटोज में साफ है कि रणवीर, दीपिका को दोनों तरफ से प्रोटेक्ट कर रहे थे। बता दे, यह जोड़ी इन दिनों फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की हिस्टोरिकल रोमांटिक फिल्म बाजीराव मस्तानी में बिजी है। फिल्म में इनके अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a comment